Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

झापा प्रत्याशी मेनन एक्का ने दाखिल किया पर्चा

{content:

सिमडेगा. कोलेबिरा उपचुनाव में गुरुवार को झारखंड पार्टी(झापा) प्रत्याशी मेनन एक्का ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। उपचुनाव में जहां झारखंड पार्टी जनसंपर्क तथा पर्चा खरीदने व दाखिल करने में अबतक अागे है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार की शाम तक भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और झामुमो ने प्रत्याशियों के बारे कोई घोषणा नहीं की है। जबकि पर्चा दाखिल कर बाहर निकलीं मेनन एक्का के साथ आए झापा के केंद्रीय महासचिव अशोक भगत ने दावा किया कि उन्हें झामुमो का समर्थन हासिल हो गया है और चुनाव में जीत के लिए गुरुजी आशीर्वाद भी दे चुके हैं।


  1. गुरुवार को नामांकन के दौरान करीब पांच हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर मेनन एक्का ने पार्टी में एकजुटता का अाभास भी दिलाया। इधर, कांग्रेस की बैठक ठाकुरटोली स्थित पार्टी जिलाध्यक्ष के आवासीय परिसर में हुई। सेंगेल पार्टी द्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया। घोषणा पत्र में कांग्रेस, झामुमो और भाजपा को आदिवासी मूलवासी का नुकसान करने वाला बताते हुए इनके हित में कार्य करने की बात कही गई है।


  2. इधर, झापा प्रत्याशी मेनन एक्का के आवास में सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताआें का जुटान शुरू हो गया था। कार्यकर्ताओं ने शहर में नारे लगाते हुए बाइक जुलूस निकाला। ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मेनन एक्का को साथ लेकर नामांकन कराने समाहरणालय पहुंचे। यहां मेनन समेत कुल पांच लोग निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के कार्यालय में गए। मेनन ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया।

  3. पर्चा दाखिल करने के समय उनके साथ केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष निरल होरो, केंद्रीय महासचिव अशोक भगत, केंद्रीय समिति सदस्य अरूण उनमेंश तिर्की, जिला महासचिव बिरसा मांझी उपस्थित थे। नामांकन पर्चा दाखिल कर बाहर निकलीं मेनन ने कहा कि वे अपनी जीत के प्रति पूरी तरह अाश्वस्त हैं।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      ढोल नगाड़े के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मेनन एक्का को साथ लेकर नामांकन कराने समाहरणालय पहुंचे।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2zzSSD7 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive