Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

टीएसपीसी का एरिया कमांडर प्रशांत गिरफ्तार, पत्रकार मर्डर केस में है नामजद अभियुक्त

{content:

चतरा. चतरा पुलिस ने पलामू पुलिस के सहयोग से टीएसपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर प्रशांत उर्फ पंकज उर्फ अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव से हुई है। उसके पास से लेवी के रूप में वसूला गया 34 हजार 500 सौ रुपया नकद व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। प्रशांत पत्थलगडा के पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड में भी नामजद अभियुक्त है। यह जानकारी एसपी अखिलेश वी वारियर ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी।

  1. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्राशांत के विरुद्ध चतरा, पलामू व हजारीबाग जिला के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। चतरा पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तालाश थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित प्रशांत अपना पैतृक गांव डंडारकला आया हुआ है। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पलामू पुलिस के सहयोग से पांकी के डंडारकला गांव में शुक्रवार की शाम छापेमारी अभियान चला कर उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

  2. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार प्राशांत जिले के कई चर्चित कांडो में शामिल रहा है। पत्थलगडा के पत्रकार चंदन तिवारी हत्याकांड में वह नामजद अभियुक्त है। इसके अलावा वह इसी थाना क्षेत्र के मेराल गांव में नागेश्वर गंझू हत्याकांड, कासीबार में पुलिस मुठभेड़ व हुरणाली जंगल में पुलिस मुठभेड़ में शामिल था। एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशांत को जेल भेजने के बाद उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

  3. प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अखिलेश वी वारियर ने एक बार फिर से नक्सलियों को सरेंडर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नक्सली सरकार के सरेंडर नीति का लाभ लें और आत्मसमर्पण कर अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत करें। नहीं तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। आगे भी यह कारवाई जारी रहेगी। पुलिस की हिट लिस्ट में नक्सली मिथलेश उर्फ दुर्योंधन, कारू यादव, ब्रजेश, मुकेश, भीखन, आलोक, इंद्रजीत व गौतम पासवान शामिल हैं। पुलिस जल्द इन्हें कानून की जद में लाएगी।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      पुलिस हिरासत में प्रशांत।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2zyWftW , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive