{content:
कोल इंडिया के 44वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को सीसीएल प्रबंधन ने 436 कर्मचारियों को सामूहिक पदोन्नति का तोहफा दिया। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह और कंपनी के निदेशकों ने अपने हाथों से पदोन्नति के आदेश पत्र सौंपे। मुख्यालय के भी 62 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। गोपाल सिंह ने कोयला के उत्पादन और विविधीकरण की जरूरत पर जोर दिया।कोयले से मेथनॉल के उत्पादन की विस्तार से चर्चा की और बताया कि अब हमें इस पर भी ध्यान देना है।
उन्होंने कोयला खदानों से निकलने वाले पानी के सदुपयोग के बारे में उनका कहना था कि सीसीएल ने पेयजल और सिंचाई के लिए झारखंड सरकार से समझौता किया है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। कहा कि हम और आप चाहें तो अभिशाप को भी अपनी मेहनत से वरदान में बदल सकते हैं। कार्यक्रम में सीसीएल अधिकारियों के अलावा प्रमिला सिंह, रिम्मी घोष, सुनीता महापात्र, अर्चना श्रीवास्तव, निधि श्रीवास्तव और अर्पिता महिला क्लब की पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुईं। महाप्रबंधक कल्याण रश्मि दयाल, रेखा पांडेय, रूबी रंजन, निर्मला किरण, केया मुखर्जी समेत कई महिला अधिकारी भी उपस्थित थीं।
शहीद श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि, रक्तदान किया
कोल इंडिया और सीसीएल के 44वें स्थापना दिवस पर गोपाल सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यालय के शहीद स्मारक पर पहुंच कर उन कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया। सीएमडी गोपाल सिंह के साथ निदेशक वित्त डीके घोष, निदेशक कार्मिक आरएस महापात्र, निदेशक पीएंडपी वीके श्रीवास्तव ने गांधीनगर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 22 यूनिट रक्त दान किया गया। स्थापना दिवस पर सीसीएल द्वारा चेशायर होम के बच्चों में फल, मिठाई, दूध और चाकलेट का वितरण किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EZdKJj , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder