Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

ईज आॅफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में सुधार उत्साहवर्द्धक, पर झारखंड में और सुधार की गुंजाइश : चैंबर

{content: ईज आॅफ डूइंग बिजनेस में भारत के 77वीं रैंकिंग प्राप्त करने पर फेडरेशन आॅफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री को बधाई दी है। चैंबर अध्यक्ष दीपक कुमार मारू ने कहा कि कारोबार की लाइसेंसिंग व्यवस्था को जितना सरल बनाया जाएगा, रैंकिंग की दिशा में हमारा देश तेजी से विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि भारत की रैंक मेंं सुधार का मतलब यह है कि इससे दुनियाभर में निवेशकों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक संदेश जायेगा। देश में हो रहे आर्थिक सुधार को देखते हुए झारखंड में भी कई बदलाव हुए हैं, किंतु ये बदलाव संतोषप्रद नहीं हैं। ईज आॅफ डूइंग बिजनेस की दिशा में झारखंड की स्थिति कैसे बदले, हमारी रैंकिंग में किस प्रकार अग्रेतर सुधार हो, इस दिशा में हम प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि झारखंड में सुधार की काफी गुंजाइश है। प्रदूषण से अनापत्ति प्रमाण पत्र पाना, निजी जमीनों का निबंधन और उन पर अधिकार प्राप्त करना वर्तमान में काफी कठिनाइयों भरा है। परिवहन विभाग से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हुई है, किंतु आम लोगों के लिए लाइसेंस बनवाना आसान नहीं है। इसी प्रकार एक छोटे व्यापारी को जीएसटी में निबंधन, ट्रेड लाइसेंस जैसे अन्य कई लाइसेंस लेने की बाध्यता है, जो आज के परिप्रेक्ष्य में अव्यवहारिक है। इससे सरकार को कोई बड़ा राजस्व नहीं प्राप्त होता है, बल्कि इससे व्यापारी अनावश्यक परेशान होता है। इसका प्रभाव उसके व्यापार के साथ- साथ सरकार के राजस्व संग्रह पर भी पड़ता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AFQcF5 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive