Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

1000 रु. रिश्वत लेने के 15 साल बाद शिक्षा कार्यालय का कर्मचारी बर्खास्त

{content: रांची के अनुमंडल शिक्षा कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कुमुद कांत प्रसाद को रिश्वत लेने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। 15 वर्ष पहले यह कर्मचारी जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत था। तब मृत कर्मचारी के परिजन को पेंशन समेत अन्य लाभ देने के एवज में 1000 रुपए रिश्वत लेते निगरानी ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद कर्मचारी को जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में उक्त कर्मचारी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में कार्यरत है। निगरानी कोर्ट द्वारा रिश्वत मामले में दोषी कर्मचारी को दोषी ठहराए जाने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा बर्खास्त करने की कार्यवाही की गई है। बर्खास्तगी से संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

यह है पूरा मामला : जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी कुमुद कांत प्रसाद द्वारा मृत कर्मचारी के पेंशन मामले में रिश्वत मांगे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद निगरानी ब्यूरो की टीम ने तीन मई 2003 को एक हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। 28 अगस्त, 2018 को निगरानी कोर्ट ने दोषी ठहराया था। कोर्ट के फैसले के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। वर्तमान में यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है।

दो कर्मचारी सात वर्ष से ड्यूटी से गायब

शिक्षा कार्यालयों में कार्यरत दो कर्मचारी लगभग सात वर्ष से बिना सूचना के गायब हैं। इन दोनों कर्मचारियों पर शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। गुरुचरण मुंडा विद्यालय उप निरीक्षक कार्यालय खूंटी जिले में पदस्थापित हैं। 10 अक्टूबर 2011 से बिना सूचना के गायब हैं। वहीं गुलाब लुगुन जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय गुमला में कार्यरत हैं और एक जुलाई 2011 से बिना सूचना के गायब हैं। यह कर्मचारी वर्ष 2011 से अब तक एक- दो दिन ही अपने कार्यालय आया है।

बर्खास्त किए जा सकते हैं दोनों गायब कर्मी

शिक्षा कार्यालय खूंटी और गुमला में पिछले सात वर्ष से गायब दोनों कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई के लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है। इन दोनों कर्मचारियों को पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा। इसके बाद विभाग की ओर कार्रवाई की जाएगी। संतोषजनक जवाब नहीं देने की स्थिति में बर्खास्तगी भी हो सकती है, क्योंकि दोनों कर्मचारी लंबे समय से गायब हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EZe9LP , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive