Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

राष्ट्रीय जूनियर चैंपियनशिप में भाग लेने तमिलनाडु गए वुशू खिलाड़ी

{content: भास्कर न्यूज | पिपरवार/सिल्ली

चतरा जिला वुशू संघ के 8 खिलाड़ी 17वी राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु के लिए रवाना हो गए हैं । यह प्रतियोगिता 1 दिसंबर 2018 से 6 दिसंबर 2018 तक होगी । यह सभी खिलाड़ी झारखंड राज्य जूनियर वूशु तीन के दल में विगत राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने के बाद सम्मिलित किए गए थे।

खिलाड़ी हैं विशाल गंझू, पिंटू कुमार ,किशन कुमार ,ललन यादव ,अंकित कुमार और बालिकाओं में कुसुम कुमारी, डोली कुमारी और पूर्णिमा पौल। यह सभी खिलाड़ी कोयलांचल के विभिन्न विद्यालय के छात्र एवं छात्रा है । जहां से छात्र एवं छात्राएं विद्यालय के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में अभ्यास करते हैं। वहीं झारखंड सरकार एवं केंद्र सरकार भी खिलाड़ियों की छात्रवृत्ति एवं पुरस्कार राशि देकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन कर रही है। इन सभी खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक एवं झारखंड राज्य संघ के सचिव रज़ी अहमद इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भाग लेंगे। खिलाड़ियों के इस समूह को चतरा जिला के अध्यक्ष नागेश्वर गंझू ने उम्मीद जताई और बधाई दी है।

उधर, जूनियर नेशनल बुशू चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सिल्ली बुशू एकेडमी के 3 खिलाड़ी गुरुवार को रवाना हुए। सिल्ली बुशू एकेडमी के कोच वाहिद अली ने बताया कि जीतेंद्र महतो 48 किग्रा, शशिकांत महतो 52 किग्रा के वर्ग में तथा अभय मेहता तावलु स्पर्धा के लिए चयन हुआ । संत माइकल स्कूल के प्रबंधक सह एकेडमी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने सहयोग राशि देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं एकेडमी के संरक्षक सुदेश महतो ने तथा एकेडमी के कोच ने खिलाड़ियों को आशीर्वाद देकर रवाना किया और चैम्पियनशिप जीतने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Silli News - wushu players go to tamilnadu to participate in national junior championships
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FYFzSa , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive