Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

नाम में हेराफेरी कर दूसरे के खाते में डलवा दी योजना की राशि

{content: मिलता जुलता नाम के फर्जी लाभुक खड़ा कर राशि दूसरे के खाते में डलवा दी गई है। यह मामला रातू के हुरहुरी पंचायत का है। फर्जी लाभुक को 40 हजार रुपए 12 अगस्त 2018 को झारखंड ग्रामीण बैंक, काठीटांड़ के खाता नंबर 107810110003256 में ट्रांसफर कर लिया गया। जबकि माजदा खातून पति बसिरुल अंसारी को कुछ नहीं मिला। माजदा खातून प्रतीक्षा सूची जांच कराई तो पता चला कि राशि दूसरे को दे दी गई है। इस कारनामे को अंजाम देने में जनसेवक इल्यस मिंज, स्वयंसेवक और पंचायत प्रतिनिधि का रोल बताया जा रहा है। जब झामुमो के नेता ओम प्रकाश तिवारी, महाबीर विश्वकर्मा, राम नंदन महतो, दीपक देव, महफूज आलम व प्रत्युष शाहदेव बीडीओ से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि भूलवश घटना हो गई है। कहा कि इसकी जांच कराएंगे। जबकि जनसेवक इल्यस मिंज ने कहा कि गलती हुई है।

ऋण वसूली शिविर में कर्जदारों को दिया गया छूट

ठाकुरगांव | बैंक आॅफ इंडिया, बुढ़मू शाखा में गुरुवार को ऋण वसूली शिविर लगाया गया। इसमें दर्जनों ऋणधारकों को विशेष छूट का लाभ मिला। ये सभी आठ किसान तीन किस्तों में बाकी ऋण का भुगतान करेंगे। ऋण वसूली शिविर में एरिया मैनेजर रवींद्र प्रसाद, मैनेजर राजीव प्रसाद, दीपक कुमार, प्रियंका बिन्हा, शीतल, विंदेश्वर ठाकुर, अशोक पहान सहित अन्य बैंककर्मी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2r8ehie , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive