Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कांग्रेस में शामिल, उनकी 'जय भारत समानता पार्टी' का भी विलय

{content:

चाइबासा. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुरुवार को झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान उन्होंने अपनी पार्टी 'जय भारत समानता पार्टी' का कांग्रेस में विलय भी कर दिया। इससे पहले 11 अक्टूबर को मधु कोड़ा की पत्नी और जगन्नाथपुर की विधायक गीता कोड़ा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी।

  1. कांग्रेस में शामिल होने के बाद मंच पर मधु कोड़ा, गीता कोड़ा, अजय राय व अन्य।

    चाइबासा में संवाद सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान मधु कोड़ा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सामने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान मधु कोड़ा ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जमकर आलोचना की। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2019 में झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

  2. मंच पर मधु कोड़ा व अन्य।

    मधु कोड़ा के सदस्यता ग्रहण करने के दौरान कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार भी मौजूद रहे। मधु कोड़ा आय से अधिक मामले में दोषी हैं। 4000 करोड़ रुपए के कोयला घोटाले में 16 दिसंबर 2017 को मधु कोड़ा 3 साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही उन पर 25 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया था। फिलहाल, कोड़ा जमानत पर हैं।

  3. कांग्रेस ज्वाइन करने के दौरान राहुल गांधी के साथ गीता कोड़ा। (फाइल फोटो)

    मधु कोड़ा करीब 709 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। घोटाले के आरोप में एक बार कोड़ा जेल गए तो उनकी कुछ कैदियों ने जमकर पिटाई कर दी थी। कोड़ा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झारखंड के अति पिछड़े गांव के रूप में जाना जाता है पट्टाहाटू। यहीं पर मधु कोड़ा का जन्म हुआ था। पिता रसिक के पास एक एकड़ का खेत था। खदान में मजदूरी किया करते थे, मजदूरी से लौटने के बाद अवैध रूप से देसी दारू बनाकर बेचा करते थे। तमन्ना थी कि बेटा पढ़ लिखकर थानेदार बन जाए। मधु कोड़ा के दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। चाइबासा में प्राइमरी शिक्षा ली। पत्राचार से स्नातक हुए। वह फिर आरएसएस तथा ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन में रहे।

  4. इसी दौरान कोड़ा भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी के संपर्क में आकर राजनीति करने लगे। भाजपा ने टिकट नहीं दिया तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीत गए। कमलेश सिंह, एनोस एक्का और हरिनारायण राय (तीन निर्दलीय) के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाईं और गिराईं। 2000 में जगन्नाथपुर सीट से जीते। मरांडी सरकार में पंचायत मंत्री बने। 2005 में निर्दलीय जीते अर्जुन मुंडा की सरकार को समर्थन दिया। 2006 में कोड़ा और तीन निर्दलीयों ने मुंडा सरकार को गिरा दिया और कोड़ा खुद मुख्यमंत्री बन गए।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते मधु कोड़ा।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2PyL4L4 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive