Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

ज्यादा दाम पर पटाखा बेचने वालों पर जिला प्रशासन करेगी कार्रवाई

{content:

रांची. दीपावली को लेकर पटाखा अधिक दाम पर बेचने की शिकायत जिला प्रशासन को मिली है। जिसकी जांच करने की तैयारी की जा रही है। जांच के दौरान अगर शिकायत सही पाई गई तो संबंधित दुकानदार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि जिला प्रशासन ने 445 खुदरा व थोक पटाखा विक्रेता को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया है। शहर में चार क्लस्टर के अलावा जिला मुख्यालय से सात किमी के दायरे से बाहर व कम आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा बेचने के लिए अस्थाई लाइसेंस दिया है। इसमें बुंडू व तमाड़ जैसे ग्रामीण इलाके के पटाखा व्यवसायी भी शामिल हैं।

सबसे ज्यादा जयपाल सिंह स्टेडियम क्लस्टर में खुलेंगी दुकानें
जिला प्रशासन की ओर से बनाए गए चार क्लस्टर में सबसे अधिक 50 दुकानें जयपाल सिंह स्टेडियम क्लस्टर में खुलेंगी। यहां दुकानदारों की ओर से गेट लगाकर अस्थायी दुकानें बनाने का काम भी शुरू हो चुका है। इसके बाद सबसे अधिक 42 अस्थायी लाइसेंस हरमू मैदान क्लस्टर में दिया गया है। सेठ सीताराम स्कूल क्लस्टर में 29 और मोरहाबादी क्लस्टर में 17 अस्थायी लाइसेंस दिए गए हैं। इसके अलावा 307 लाइसेंस शहर के कम आबादी वाले क्षेत्र व विभिन्न प्रखंडों में दिए गए हैं।

सुरक्षा उपकरण रखने का निर्देश
पटाखा दुकानदारों को आग लगने पर किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के तय मापदंडों का पालन करने को कहा गया है। इसके तहत दुकानदारों को दुकान के पास बालू व पानी रखना होगा। अग्निशमन यंत्र भी रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, एक दुकान के सामने दूसरी दुकान नहीं लगाई जाएगी। दूसरी ओर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर निर्धारित सभी क्लस्टरों में एक-एक अग्निशमन वाहन भी तैनात किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जिला प्रशासन ने 445 खुदरा व थोक पटाखा विक्रेता को पटाखा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किया है।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Rv1MbG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive