Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

पारा शिक्षकों ने कहा- किसी भी कीमत पर नहीं बनाएंगे बायोमीट्रिक्स अटेंडेंस

{content:

रांची. एजुकेशन रिपोर्टर राज्य के 67 हजार पारा शिक्षकों की सेवा नियमित करने की मांग करने को लेकर सोमवार से प्रमंडल वाइज धरना प्रदर्शन कार्यक्रम चल रहा है। चौथे दिन गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पारा शिक्षकों ने राजभवन के समक्ष धरना दिया। इस क्रम में सरकार के विरोध में शिक्षकों ने जमकर नारेबाजी भी की। कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन सरकार को देना होगा।

कहा- पहले की तरह बनाएंगे मैनुअल हाजिरी
पारा शिक्षकों के डिमांड पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए सराकार द्वारा हाइलेबल कमेटी गठित की गई थी। लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं सौंपी गई है। इससे पारा शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मोर्चा के संजय दुबे व बजरंग प्रसाद ने कहा कि बायोमीट्रिक्स अटेंडेंस किसी भी कीमत पर नहीं बनाएंगे। पहले की तरह मैनुअल अटेंडेंट्स बनाते रहेंगे। पिछले 15 वर्षों से सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने के बाद भी पारा शिक्षकों को अभी तक सिर्फ आश्वासन मिला है। रैशनलाइजेशन और स्कूल मर्ज का भय पारा शिक्षकों को दिखाया जा रहा है। कहा कि पारा शिक्षक अयोग्य है तो सरकार बर्खास्त क्यों नहीं कर रही है। मौके पर संजय कुमार दुबे, ऋषिकेश पाठक,बजरंग प्रसाद, नरोतम सिंह मुंडा समेत हजारों की संख्या में पारा शिक्षक थे।

स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे पारा शिक्षक
बजरंग प्रसाद ने कहा कि 15 सितंबर को स्थापना दिवस समारोह में राज्य के सभी शिक्षक शामिल होंगे। इस अवसर सरकार द्वारा पारा शिक्षकों को नियमित करने की घोषणा की जाती है तो जिंदाबाद का नारा लगाएंगे। घोषणा नहीं होने की स्थिति मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाएंगे। इसके बाद भी डिमांड पूरा नहीं हुआ तो 16 नवंबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राजभवन के सामने धरना के दौरान पारा शिक्षकों की भीड़।
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Pwe2va , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive