Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पति ने पत्नी को मार डाला

{content: थाना क्षेत्र के नेउरा गांव में शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पति ने प|ी की पहसुल से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात सब लोग घर में सोए हुए थे। इसी बीच गुरुवार की सुबह 5 बजे उठकर शिव नारायण विश्वकर्मा ने प|ी बिगनी देवी (40) से पांच सौ रुपए मांगा। बिगनी देवी ने रुपए नहीं दिए । इस पर दोनों में जमकर विवाद हुआ।

इसी दौरान शिव नारायण विश्वकर्मा ने नशे की हालत में होने के कारण आक्रोश में आ गया और घर में रखे तेज धार वाले पहसुल से गर्दन काटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद वह फरार हो गया। शिव नारायण के छोटे बेटे आशीष विश्वकर्मा मां की हत्या करते देख घर से निकला और आस-पास के लोगों को जगाने लगा और हत्या की जानकारी दी। इस दौरान आरोपी शिव नारायण विश्वकर्मा घर से भाग गया। इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद चैनपुर पुलिस कार्रवाई करते हुए शिव नारायण विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया और घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया। मृतक बिगनी देवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि आरोपी का बड़ा बेटा शंकर विश्वकर्मा मानसिक रूप से विक्षिप्त है तथा वह अपनी ससुराल नेवरा में लगभग 25 वर्ष से रह रहा है। उसका अपना घर चैनपुर के बहेरा गांव में है। आरोपी अपनी ससुराल में ही रहता था।

चैनपुर के नेउरा गांव की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2reKsMZ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive