{content:
गुमला व खूंटी जिला के सीमांत क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बने दो लाख का इनामी पीएलएफआई के सब जोनल कमांडर याकूब केरकेट्टा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। याकूब के साथ उसके तीन अन्य सहयोगी भी पकड़े गए है। लेकिन इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। फिलहाल सभी गिरफ्तार उग्रवादियों को बसिया थाना में रखा गया है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। उसने संगठन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को दी है। संगठन के मददगारों के नाम भी बताए हैं। उग्रवादियों के पास से हथियार भी बरामद किया गया है।
याकूब की गिरफ्तारी एक ओर पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है तो दूसरी ओर उसकी गिरफ्तारी से पीएलएफआई को तगड़ा झटका लगा है। याकूब पीएलएफआई के लिए फिलहाल गुमला व खूंटी जिला के सीमांत क्षेत्रों खूंटी, रनिया, तोरपा, बानो, कामडारा, बसिया आदि इलाकों में रीढ़ था। कामडारा व बसिया के इलाकों में वह कई जघन्य कांडो को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिर दर्द बना हुआ था। जानकारी के अनुसार उसके विरुद्ध कामडारा थाना में 9 मामले दर्ज हैं। कामडारा के मुर्गी कोना नरसंहार में वह शामिल रहा है। उस समय उग्रवादियों ने शांति सेना के सदस्यों समेत 7 मजदूरों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इसके अलावा याकूब कई दोहरे हत्याकांड में भी शामिल रहा है। पुलिस के भय से वह पिछले एक साल से अंडरग्राउंड था। जिसके कारण इलाके में उसके मारे जाने की भी लगातार अफवाह उड़ रही थी। पिछले 6 माह बाद वह इलाके में नजर आने लगा था।
टीएसपीसी का एरिया कमांडर प्रशांत गिरफ्तार
चतरा | चतरा पुलिस ने पलामू पुलिस के सहयोग से टीएसपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर प्रशांत उर्फ पंकज उर्फ अवधेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। इसकी गिरफ्तारी पांकी थाना क्षेत्र के डंडारकला गांव से हुई है। उसके पास से लेवी का चौंतीस हजार पांच सौ रुपया नकद व तीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। यह जानकारी एसपी अखिलेश वी वारियर ने गुरुवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार प्रशांत के विरुद्ध चतरा, पलामू व हजारीबाग जिला के विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। चतरा पुलिस को काफी लंबे समय से इसकी तलाश थी। एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कई मामलों में वांछित प्रशांत अपना पैतृक गांव डंडारकला आया हुआ है। उक्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एएसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने पलामू पुलिस के सहयोग से पांकी के डंडारकला गांव में शुक्रवार की शाम छापेमारी अभियान चला कर उसे उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FLTN97 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder