चतरा. चतरा: पत्थलगडा प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव मेरमगड़ा के जंगल में नक्सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। मेरमगड़ा और बारा के जंगल में सुबह 6 बजे से ही गोलियां चल रही है। साढ़े नौ बजे तक गोली चली है। फिलहाल पुलिस सर्च अभियान चला रही है। मुठभेड़ का इलाका हजारीबाग और चतरा का सीमांत इलाका है। जगह जंगल व पहाड़ों से घिरा है। इस दौरान किसी नक्सली के पकड़े जाने या मारे जाने की सूचना नहीं है।
गुरुवार को टीएसपीसी नक्सली संगठन के एरिया कमांडर प्रशांत उर्फ पंकज उर्फ अवधेश कुमार सिंह की गिरफ्तारी के बाद सूचना था कि जंगल में नक्सली कमांडर दीपक उर्फ कारू यादव का दस्ता मौजूद है। इसके बाद सर्च अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। फिलहाल, जंगल में सर्च अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एसपी अखिलेश वी वारियर, अभियान एसपी निगम प्रसाद, चतरा डीएसपी मुख्यालय वरुण देवगम, पत्थलगडा के पूर्व थाना प्रभारी अवर निरीक्षक नवीन रजक, सीआरपीएफ व जिला बल के जवान शामिल हैं।
पिछले एक महीने से इनपुट थी कि चतरा और हजारीबाग जिले के सीमांत इलाके में दीपक यादव का दस्ता फिर से सक्रिय हुआ है। इसके बाद अभियान एसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में पत्थलगडा, गिद्धौर और सिमरिया प्रखंड के सीमावर्ती जंगलों में छापामारी की गई। अभियान एसपी निगम प्रसाद के नेतृत्व में प्रशांत के स्वीकारोक्ति बयान के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की।
हजारीबाग और चतरा का सीमांत इलाका माओवादियों और नक्सलियों के लिए सुरक्षित जोन माना जाता था। यह गिरिडीह जोन का पश्चिमी सब जोन कहलाता है। इस इलाके में कई नक्सलियों के पकड़े जाने व एनकाउंटर में मारे जाने के बाद कारू यादव अकेला रह गया था। वह दुर्दांत कृष्णा यादव व महिला विंग की जोनल कमांडर सरिता गंझू के दस्ते में साथ चलता था। कृष्णा उर्फ मकसूदन के जेपीसी के द्वारा मारे जाने व सरिता के गया में एनकाउंटर में मारे जाने बाद कारू यादव के कंधे पर संगठन का भार था। चतरा व हजारीबाग के सीमांत इलाके में जेपीसी व टीपीसी के बढ़ते वर्चस्व के बाद दीपक भूमिगत हो गया था। हाल के दिनों में जेपीसी का वजूद समाप्त होने और टीपीसी के कमजोर होने के बाद दीपक संगठन के पुराने कुनबे को एकजुट करने में जुटा है। बताया जा रहा है कि दूसरे संगठन से मुंह मोड़ लिए लोगों को एक बार फिर से संगठन में जोड़ने के लिए एक विंग काम कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2E5eXNI , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder