{content:
दिवाली में मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी। एसडीओ गरिमा सिंह ने गणगौर, चुरूवाला, पंजाब स्वीट्स, उदय मिष्ठान, राजस्थान कलेवालय और हरिओम टावर के सामने दो दुकानों के मिठाई के सैंपल लिए और सील कर दिया गया। एसडीओ ने कहा कि फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। जब्त सैंपल को नामकुम स्थित फूड लेबोरेट्री भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसडीओ ने कहा कि दिवाली में अक्सर मिलावटी मिठाई की शिकायत आती रहती है, इसलिए दीवाली-छठ को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा।
सब-स्टैंडर्ड पर 20 दिनों में जवाब देने को कहा गया: सडीओ गरिमा सिंह ने विभिन्न दुकानों व होटलों से दाल, तेल व फूड सैंपल जब्त किए थे। अब तक 18 सैंपल में से पांच का रिपोर्ट लेबोरेटरी से आ चुकी है। इसमें एक सैंपल सही, लेकिन चार सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं। जिन संस्थानों के सैंपल सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं, उनको नोटिस देकर 20 दिनों में जवाब देने को कहा गया है।
राज्य की एक मात्र फूड टेस्टिंग लेबोरेट्री को एनएबीएल की मान्यता ही नहीं : पेज 4
दुर्गा पूजा के सैंपल की जांच रिपाेर्ट अब आई, 4 सब स्टैंडर्ड
रंगरेज गली में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
एसडीओ ने अपर बाजार के रंगरेज गली में देर शाम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कई दुकानदार सड़क के एरिया में भी अपनी दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं। नो-पार्किंग जोन यानी सड़क पर ही दो पहिया वाहन खड़े हुए हैं। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया। जबकि, कई दुकानदारों से 5 हजार रुपए का फाइन सड़क का अतिक्रमण करने के कारण काटा गया। वहीं, दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने और सड़क पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से भी फाइन वसूला गया। कई दुकानदारों ने मिन्नत किया कि वे अपना सामान हटा लेंगे, इस कारण उनका सामान जब्त नहीं किया गया। एसडीओ ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो कड़ी कार्रवाई होगी।
किचन भी साफ रखने का दिया गया है निर्देश
दुर्गा पूजा के दौरान एक होटल में छापामारी करने के दौरान एसडीओ ने किचन में गंदगी पाई थी। इसके बाद उन्होंने शहर के होटल संचालक को नोटिस जारी कर 20 दिनों में किचन को साफ रखने का निर्देश दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Df9zHm , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder