{content: शहर में पार्किंग शुल्क पर निगम कटौती करने की तैयारी में है। कार से प्रति घंटा 40 रुपए पार्किंग शुल्क लेने के नियम में बदलाव हो सकता है। शुक्रवार को रांची नगर निगम की स्थायी समिति (स्टैंडिंग कमेटी) की बैठक में पार्किंग शुल्क पर विचार होने की संभावना है। वहीं, बाइक से बीते वर्ष निगम ने 10 रुपए शुल्क लेना निर्धारित किया था। जबकि, पहले 5 रुपए शुल्क था। इस दर को भी आधा करने की तैयारी हो रही है। मालूम हो कि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह भी पार्किंग शुल्क की दर पर आपत्ति जता चुके हैं। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद उसे राज्य सरकार के पास भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद पार्किंग की नई दर लागू होगी। ऐसा हुआ तो अाम लोगों को काफी राहत होगी।
कई इलाकों में नहीं रहेगी बिजली तीन को नहीं होगी वाटर सप्लाई
सिटी रिपोर्टर | रांची
आरएपीडीआरपी और अन्य मेंटेनेंस होने से गुरुवार को कई फीडर घंटों बंद रहेंगे। 33 केवी हटिया-ब्रांबे लाइन सुबह 11 से 4 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी चुन्ना भट्ठा फीडर सुबह 10.30 से शाम के 4.30 बजे तक बंद रहेगा। 11 केवी दीपाटोली फीडर सुबह 10 से शाम के 4 बजे तक बंद रहेगा। इससे मदन ढाबा, ढेलाटोली सहित आसपास के इलाकों में नही रहेगी बिजली। वहीं, 3 नवंबर को हटिया डैम वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य होंगे। हटिया ईई मो. रियाज आलम ने सुबह 6 बजे से काम संपन्न होने तक प्लांट पूरी तरह से बंद रहेगा। इसके कारण हटिया डैम से आपूर्ति होने वाले हटिया, डोरंडा, सिंह मोड़, पारस टोली, बिरसा चौक, एचईसी, धुर्वा, एयरपोर्ट एरिया, एचईसी कंपनी, सुधा डेयरी, रेलवेे स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी।
अटल स्मृति वेंडर मार्केट का 16 को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे उद््घाटन
सिटी रिपोर्टर | रांची
जयपाल सिंह स्टेडियम परिसर में बने अटल स्मृति वेंडर मार्केट का उद्घाटन 16 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। मार्केट में लगभग 450 वेंडरों के लिए बाजार बनाए गए हैं, जो ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल्ले पर है। मार्केट का जायजा गुरुवार की शाम मेयर, डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों ने लिया। लोगों की किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर भी चर्चा हुई। इस मार्केट में वेंडर के अलावा दूसरे और तीसरे तल्ले पर 110 दुकान और ऑफिस बनाए गए हैं। चौथे तल्ले पर बैंक्वेट हाॅल है। दो बेसमेंट पार्किग की व्यवस्था की गई है। इसमें लगभग 200 चार वाहनों का पड़ाव होगा। निरीक्षण के दौरान मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, नगर आयुक्त मनोज कुमार, अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद, उप नगर आयुक्त संजय कुमार, सहायक नगर आयुक्त ज्योति कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JvG2te , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder