{content: रातू |प्रखंड के तिलता गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को रिंग रोड तेजुआ उरांव चौक में बैठक कर इस चौक का नाम भारत र| अटल बिहारी चौक रखने का विरोध किया। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान शामु टोप्पो ने कहा कि हम सभी ने पहले से ही तिलता चौक का नाम तेजुआ उरांव चौक के नाम पर नामकरण किया है। जिप अमर उरांव ने कहा कि तेजुआ उरांव ने क्षेत्र में विकास के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस संबंध में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, डीसी, बीडीओ,सहित कई अन्य दलों को मांग पत्र सौंपा जाएगा। मौके पर अर्जुन साहू, लाला उरांव, जितेश्वर मुंडा, सुखदेव उरांव, मंगा उरांव, मनोज आदि थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NwgRZE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder