Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर ढेर, कई मामलों में थी तलाश

{content:

रामगढ़. रामगढ़-बोकारो सीमा पर कुजू ओपी के बड़की टुंडी जंगल में बुधवार की रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एरिया कमांडर बाजीराम महतो मारा गया। मुठभेड़ के बाद पुलिस पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही है। मारे गए एरिया कमांडर की पुलिस को कई मामलों में लंबे समय से तलाश थी।

सीबीआई नेता की कर दी थी हत्या
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाजीराम जंगल में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में बाजीराम महतो को मार गिराया गया। बाजीराम ने पिछले साल 15 अक्टूबर की शाम लइयो में सीपीआई नेता बालेश्वर महतो की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इसके अलावे उसपर आजसू नेता जलेश्वर महतो का अपहरण कर फिरौती मांगने का आरोप है। वह रामगढ़ के साथ साथ चतरा और बंगाल के सीमावर्ती इलाके में बड़े लोगों का अपहरण कर फिरौती मांगा करता था।

तीन दिन पहले गुमला में मार गिराए थे तीन उग्रवादी

25 फरवरी की सुबह गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के आमटोली जंगल में सुरक्षा बलों व पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के बीच हुई मुठभेड़ में घायल उग्रवादी 10 लाख के इनामी संतोष यादव को रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर से गिरफ्तार किया गया था। वहीं मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया था। इसमें से एक 10 लाख का इनामी उग्रवादी गुजू गोप भी शामिल था। दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएलएफआई का एरिया कमांडर बाजीराम महतो। (फाइल फोटो)
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GPwIBY , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive