Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

खलारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में वीर स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई

{content: शहीद चौक स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक आयोजित कर वीर स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्ष राजेश सिंह मिंटू की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश लेबर सेल के महासचिव राजन सिंह राजा उपस्थित थे। बैठक के आरम्भ में वीर स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर राजन सिंह राजा व राजेश सिंह मिंटू ने स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे निर्भिक, साहसी और सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने आपको न्योछावर कर दिया। बैठक के दौरान पाकिस्तान की सीमा के अंदर घुसकर वायु सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए जैस के तीन आतंकी कैंप सहित साढ़े तीन सौ आंतकी को बम बरसाकर मार गिराने के अदम्य साहस दिखाने वाले वायु सेना को बधाई दी और सरकार से अपील किया कि इस तरह का कारवाई आगे भी होती रहे जिससे कि पाकिस्तान हमारी ओर आंख उठाकर देखने का दु:साहस न करे।

बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि दो मार्च को रांची मोरहाबादी मैदान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रैली में खलारी प्रखंड से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे। बैठक का संचालन साबीर अंसारी व धन्यवाद ज्ञापन इंदिरा देवी ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से जालिम सिंह, गोपाल सिंह, विक्की सिंह, कलीम रिजवी, मो अब्बास, प्रकाश कुजुर, निरंजन साव, सुषमा, छोटू खान, किशुन लोहरा, राजेश गंझू, बाबू खान, राजा केशरी, रवि उरांव, रूपेश मिश्रा, संजय राम, मनोज महतो, जयप्रकाश महतो, नारायण महतो, अर्जुन महतो, संजय उरांव, एएस अंसारी, संजय उरांव, संजय कुमार, अनवर अंसारी, दयाशंकर मिश्रा, रामचन्द्र विश्वकर्मा, अजमुल अंसारी, संजीव सिंह, कमल ठाकुर, राजेश्वर सिंह यादव, मनोज यादव, रितेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2GQ714q , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive