Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

खलारी कोयलांचल में ओले ओले...

{content: भास्कर न्यूज | खलारी/पिपरवार

खलारी कोयलांचल में बुधवार की दोपहर 12 बजे मौसम ने मिजाज बदला। देखते ही देखते दोपहर में ओले गिरने लगे। सड़कें, मैदान आदि ओले से भर गए। सभी जगहों पर सिर्फ ओले ही ओले दिखाई दे रहे थे। इसके बाद बारिश शुरू हुई। बारिश के साथ भी ओले गिरे।

ओला गिरने से जहां एक ओर फसलों को नुकसान हुआ, दूसरी ओर तापमान में गिरावट आई और लोगों को एक बार फिर ठंडक का एहसास होने लगा। शाम तक ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश होते रही। भारी बर्फबारी से खेतों में बर्फ के चादर बिछ गए। कोयलांचल का पारा गिर गया है और ठंड में अपना असर फिर से दिखाना शुरू कर दिया है। कोयलांचल में काफी फसलों को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही आम के मंजर और मूंगा के फूल भी गिर गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Khalari News - wet hail in khalari coalpanchal
Khalari News - wet hail in khalari coalpanchal
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2NvFG7Y , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive