{content: थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित तमाड़ बस स्टैंड में सीमा सुरक्षा बल के जवानों की बोलेरो को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारा, इससे बोलेरो न0- जेएच 01 ए एम 4774 पर सवार चार जवान बाल बाल बचे । इनमें तीन जवान और बोलेरो चालक शामिल थे । बताया जाता है कि बोलेरो गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुई । घटना शाम करीब आठ बजे की बताई जाती है । एसएसबी के जवान अपनी बोलेरो से डूंगीरडीह कैम्प जा रहे थे । इस बीच तमाड़-खूंटी रॉड पर तमाड़ बस स्टैंड के समीप खूंटी की ओर से आ रहा ट्रक ने टक्कर मार एन एच-33 की ओर भाग निकला । तीन जवानों को मामूली चोटें आई हैं ।
दुर्घटना में बोलेरो हुई क्षतिग्रस्त
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WxcXns , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder