{content:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा बुधवार को डकरा में शिवजयंती धूमधाम से मनाई गई। सीआईएसएफ के कमांडेंट अशोक जलवानिया ने ओम शांति ध्वज फहराकर और प्रगति दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इस अवसर पर जलवानिया ने कहा कोयलांचल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के भाई बहनों ने निरंतर राजयोग मेडिटेशन से लोगों को सुखमय जीवन जीने की कला सिखाने का प्रयास कर रही है वो काफी सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा जीवन की भाग दौड़ से थक चुके मनुष्य आज शांति की तलाश में इस संस्था की ओर प्रवृत्त हो रहे हैं। वही संस्था के हेड कंचन बहन ने कहा कि भगवान शिव ने अवतरित होकर जो उपदेश दिए थे, हम सब उन्हें भूलकर माया के विकारों में फंसकर तन और मन से दूषित हो रहे हैं। हम शिवरात्रि तो मनाते हैं, लेकिन उनके बताए हुए मार्ग को भूल रहे हैं। शिवरात्रि का उत्सव परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार है। महाशिवरात्रि पर ज्ञान रूपी परमात्मा शिव अंधकारों और विकारों को मिटाने के लिए प्रकट होते है। अपने विकारों को शिव पर अर्पित करना ही सही मायने में शिवरात्रि है। जयंती समारोह में बीके तिवारी, नीलम और प्रीति बहन ने अपने व्याख्यान में शिवरात्रि का आध्यात्मिक अर्थ एवं राजयोग द्वारा खुशनुमा जीवन,तनाव मुक्त, क्रोध मुक्त जीवन बनाने की विधि बताई।
इसके बाद सभी लोगों मंे अपने भीतर के विकारों त्याग करने की शपथ लिया और शिवबाबा का भोग का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था के लोग मौजूद थे
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Nz3WGj , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder