Bu Blogda Ara

27 Şubat 2019 Çarşamba

रिम्स में होने वाली हार्ट सर्जरी में मदद करेगा एम्स

{content:

रांची.रिम्स में ओपन हार्ट सर्जरी में डॉक्टरों के सहयोग के लिए इस बार एम्स की टीम आ रही है। एम्स के कार्डियक सर्जरी विभाग के डॉ. देवगुरु व एनेस्थिसिया विभाग के डॉ. पराग गर्द को इसके लिए आमंत्रित किया गया है। रिम्स में दूसरी बार हार्ट सर्जरी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। तीन और चार मार्च को मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी की जाएगी। सर्जरी के लिए मरीजों का चयन शुरू कर दिया गया है।

रिम्स के सीटीवीएस विभागाध्यक्ष डॉ. अंशुल कुमार ने बताया कि ओपन हार्ट सर्जरी की दूसरी कार्यशाला मार्च के प्रथम सप्ताह में होगी। मैकेड कंपनी द्वारा रिम्स को उपलब्ध करायी गई हार्ट लंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। पहली बार जो टेक्नीशियन व परफ्यूजनिस्ट थे, उन्हें सहयोग के लिए बुलाया जा रहा है।


रिम्स कर्मियों को ड्रेस कोड का पालन करने का निर्देश


रिम्स के सभी कर्मचारियों को ड्रेस कोड में आने को कहा गया है। इस संबंध में रिम्स निदेशक की ओर से एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जीबी के निर्णय के अनुसार सभी कर्मचारियों को अपरॉन, नेम प्लेट लगाकर ही हॉस्पिटल में आना है। हालांकि इससे संबंधित आदेश पहले भी जारी हो चुका है, इसके बाद भी कर्मचारी ड्रेस कोड का पालन नहीं कर रहे। इससे हॉस्पिटल में पता ही नहीं चल पता है कि कौन कर्मचारी हैं और कौन मरीज के परिजन।
डॉक्टर कंपोनेंट का करें उपयोग : रिम्स निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि खून की कमी तभी दूर हो सकती है जब डॉक्टर होल ब्लड की जगह कंपोनेंट का उपयोग करें।

साथ ही खून को दवा के रूप में प्रयोग करना बंद कर दें। जिस मरीज को खून की नितांत आवश्यकता है उसी को खून चढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि डोनर कार्ड को जानबूझ कर बंद करने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि इसका दुरुपयोग होता है। वे बुधवार को रिम्स में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप में बोल रहे थे। बताते चलें कि रिम्स में रिम्स ब्लड बैंक में एक बार फिर खून की कमी हो गई थी। इसे देखते हुए रिम्स के 50 निजी सुरक्षाकर्मियों ने रक्तदान किया था। रक्तदान करने से रिम्स में खून की कमी दूर हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
AIIMS will help in heart surgery in Rims
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Nwemqp , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive