{content:
रांची | सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल के जूनियर विंग के बच्चों ने हस्तकला सह विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेकर अपनी रचनात्मकता दिखाई। बच्चों ने अपने शिक्षकों की देख-रेख में कई आर्ट एंड क्राफ्ट की चीजें बनाईं। यूकेजी से क्लास 2 तक के बच्चों ने अपनी हस्तकला का प्रदर्शन करते हुए कछुआ, गुड़िया, हाथी और आइसक्रीम बास्केट बना कर उन्हें प्रदर्शित किया। क्लास 3 से 5वीं तक के बच्चों ने कागज से बने पॉट, खिलौने, फेस मास्क बनाए। क्लास 3 से 5वीं तक के बच्चों ने प्रदूषण के पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव और ऊर्जा संरक्षण के मॉडल प्रस्तुत किए। बच्चों की बनाई हुई रंगोली को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया। अभिभावकों ने बच्चों की रचनात्मकता की तारीफ की। स्कूल की प्रिंसिपल समिता सिन्हा ने बच्चों की रचनाशीलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चे कार्यानुभव से बहुत कुछ सीखते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Wy9nJK , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder