{content: खलारी | स्वयंसेवी संस्था अनुसूचित जाति विकास समिति के उपाध्यक्ष रविंद्र पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भूमिहीन अनुसूचित जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा जमीन अनुदान के संबंध में खलारी सीओ के नाम का एक पत्र खलारी बीडीओ गौतम प्रसाद साहू को दिया। पत्र में समिति ने कहा कि आजादी के पूर्व व बाद में अनुसूचित जाति का कुछ विशेष वर्ग शैक्षणिक-राजनैतिक व सामाजिक रूप से कमजोर था और वर्तमान में भी कमजोर है। अनुसूचित जाति विकास समिति सरकारी मदद व गैर सरकारी मदद से समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करने के लिए तत्पर है। खलारी प्रखंड में सीसीएल तथा खलारी सीमेंट फैक्ट्री में काम करने के लिए डोम, हलखोर, मेहतर, तुरी, भुइयां, घांसी इत्यादि के पूर्वज 1932 के पूर्व खलारी में आए और सेवा देते आ रहे हैं। इनकी कई पीढ़ियां सफाई एवं अन्य रचनात्मक कार्य में सेवा देते रहे हैं। इनकी अपनी कोई जमीन नहीं है, क्योंकि डोम आदि जाति का खतियान भारत के सामंती-मनुवादी व्यवस्था में संभव नहीं था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WIVjgK , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder