{content: अनगड़ा| 2 मार्च को रांची में होनेवाली राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर प्रखंडों में कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई। अनगड़ा में हुई बैठक की अध्यक्षता रमाकांत शाही व संचालन राजेंद्र मुंडा ने किया। युवा नेता सोमनाथ मुंडा ने बताया कि, राहुल गांधी की सभा में अनगड़ा प्रखंड से दस हजार से अधिक ग्रामीण शामिल होंगे। इसे लेकर पंचायत प्रभारी बनाए गए हैं। बुढ़मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया। कई गांव में बैठक कर प्रखंड से पांच हजार कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का निर्णय लिया गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विनोद मुंडा, जाकिर हुसैन, मौलाना साबिर, उमेश वैद्य आदि थे। नामकुम में रांची जिला प्रवक्ता अर्चना मिश्रा के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें सुरेश बैठा, सतीश पाॅल मुंजनी, राजेश कच्छप, अनिल वैद्य, किरण सांगा, अंजु आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TiQVGh , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder