{content:
रांची | इक्फाई विश्वविद्यालय, झारखंड के मई 2019 में स्नातक करने वाले विद्यार्थियों को बेहतरीन प्लेसमेंट के मौके मिल रहे हैं। मंगलवार को बिहार और झारखंड में बिक्री पदों के लिए आईटीसी लिमिटेड द्वारा इक्फाई विवि में ऑनलाइन भर्ती परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें केंद्रीय विवि और विनोबा भावे विवि के विद्यार्थी भी शामिल हुए। अब तक, 17 से अधिक कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट के लिए इक्फाई विवि का दौरा किया है। इनमें रेलीयन्स जियो, श्री राम जनरल इन्शुरेंस, करवी कंसल्टेंट, एचडीएफ़सी बैंक, पैंटालूंस, कोनसेंतरिक, क्षिफिया सॉफ्टवेर, वी मार्ट, राज सुपर हॉस्पिटल आदि शामिल हैं। अब तक विश्वविद्यालय के 26 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट का ऑफर मिल चुका है। कैंपस प्लेसमेंट पर टिप्पणी करते हुए, कुलपति प्रो ओआरएस राव ने कहा, हमारा विश्वविद्यालय साल-दर-साल प्लेसमेंट की गुणवत्ता में सुधार कर रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2IF5akt , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder