Bu Blogda Ara

1 Şubat 2019 Cuma

2.33 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली : सिविल सर्जन

{content: एक से 19 वर्ष के बच्चों को कृमि संक्रमण से जुड़े जन स्वास्थ्य के खतरे से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आठ फरवरी को अर्द्ध वार्षिक कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन करेगा। उस दिन सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में कृमि निरोधी दवा एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। जो बच्चे इससे वंचित रहेंगे, उन्हें 14 फरवरी को माॅप अप दिवस पर दवा दी जाएगी। मदरसों और उर्दू स्कूल में 14 फरवरी को दवा दी जायेगी। इसका माॅप अप राउंड 16 फरवरी को होगा। शुक्रवार को सदर अस्पताल में आयोजित प्रेस काॅन्फेंस में सिविल सर्जन डाॅ विनोद उरांव और डीआरसीएचओ डाॅ अजीत खलखो ने बताया कि कृमि मुक्ति दिवस पर एक से पांच वर्ष के 102567 और छह से 19 वर्ष आयु वर्ग के 129977 बच्चों को दवा खिलायी जायेगी। इसके लिए जिले के 1003 शिक्षकों, 840 आंगनबाड़ी सेविकाओं और 805 सहियाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। सिविल सर्जन डाॅ उरांव ने बताया कि 2015 से शुरू हुए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का वार्षिक चरण 10 फरवरी को और माॅप अप दिवस 16 फरवरी को आयोजित किया जाता है। 10 अगस्त को इस कार्यक्रम का अर्द्ध वार्षिक चरण खूंटी जिले में कृमि संक्रमण की 43 फीसदी के आधार पर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि विश्व में कृमि संक्रमण से प्रभावित बच्चों का प्रसार सबसे अधिक भारत में है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार एक से 14 वर्ष आयु के 22 करोड़ बच्चों को कृमि संक्रमण का खतरा है। उन्होंने बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास प्रभावित होता है। कृमि संक्रमण से बच्चे कुपोषण का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए एल्बेंडाजोल की 400 मिलीग्राम गोली का सेवन सुरक्षित, लाभदायक और प्रभावी उपाय है। उन्होंने कहा कि कृमि संक्रमण की लोग अनदेखी कर देते हैं। इसके लिए लोगों में जागरूकता लानी होगी। मौके पर डीपीएम कानन बाला तिर्की और सुनीता दास आदि मौजूद थीं।

अभियान की जानकारी देते सिविल सर्जन

1 से 5 वर्ष के 102567 और 6 से 19 वर्ष के 129977 बच्चों को खिलाएंगे दवा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WxZrQs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive