{content:
कॉन्फ्रेंस के लिए एसबीयू इंटीग्रेटेड जर्नल का विमोचन करते सरला बिरला विश्वविद्यालय के सदस्य।
सिटी रिपोर्टर | रांची
सरला बिरला विश्वविद्यालय में आगामी 17 मार्च को एक नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन हो रहा है। इस एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस का विषय है \'एनवायरमेंटल एथिक्स एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट\'। विवि के कुलसचिव डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया क इस सम्मेलन में करीब एक हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। इस संबंध में संस्थान ने एसबीयू इंटीग्रेटेड जर्नल का विमोचन भी किया गया। बताया गया कि सम्मेलन की तैयारियों के लिए कई समितियां गठित की गई हैं। इस सम्मेलन में कई अन्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रतिकुलपति, निदेशक और शिक्षाविदों को भी शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर विवि में एक बैठक हुई जिसमें डीन डॉ. एसके सिंह, डॉ. संजीव कुमार सिन्हा, डॉ. नित्या गर्ग, डॉ. अमृता सरकार, डॉ. पूजा मिश्रा, डॉ. रिया मुखर्जी, प्रो. मेघा सिन्हा, प्रो. राहुल वत्स, प्रो. मोतोषी साहा, प्रो. राकेश रोशन पराशर, डॉ. पिंटु दास, भारद्वाज शुक्ला उपस्थित रहे।
10 मार्च तक होगा रजिस्ट्रेशन
इस कॉन्फ्रेंस में सरला बिरला के अलावा अन्य विश्वविद्यालयों के इच्छुक स्टूडेंट्स व रिसर्चर्स भी हिस्सा ले सकते हैं। हिस्सा लेने के लिए 10 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 100 रुपए और रिसर्चर्स व प्रोफेसर्स के लिए बिना पेपर के 200 और पेपर के साथ 500 रुपए है। विवि के अनुसार अभी तक कई एब्सट्रैक्ट मिले हैं, जिनका प्रकाशन जर्नल में किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2TlxBrQ , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder