{content:
रांची | रोटरी रांची परिसर के सहेली सेंटर में करीब 4 महीने से महिलाएं आत्म निर्भर होने के लिए सिलाई का प्रशिक्षण ले रही हैं। सेंटर की प्रोजेक्ट चेयरमैन ख्याति मुंजाल ने बताया कि महज 100 रुपये प्रतिमाह शुल्क पर इन वंचित महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए रोटरी प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि छह महीने पूर्व सहेली सेंटर रोटरी क्लब रांची की ओर से खोला गया है, इसमें निर्धन परिवार की 35 - 40 की संख्या में महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण ले रही हैं। जो कि रोजगार से जुडेंगी। इन महिलाओं की उत्सुकता को देखते हुए अनिता शर्मा इन्हें लेडीज व बच्चों के लिए नई-नई ड्रेसेज बनाना सीखा रही हैं। ख्याति मुंजाल ने कहा कि सिलाई सेंटर की सफलता के बाद रोटरी रांची सहेली सेंटर 10 फरवरी से ब्यूटीशियन का कोर्स शुरू करने जा रहा है। इच्छुक महिलाएं 9199543500 नंबर पर संपर्क कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2WAqaMs , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder