{content: रांची | रांची में डोर टू डोर जांच के क्रम में सैकड़ों संपन्न लोग सामने आए हैं, जिन्होंने लाल व पीला राशन कार्ड बना रखा था। एक डीलर ने तो पांच अंत्योदय (पीला) कार्ड अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर बना रखा था। बुढ़मू प्रखंड के डीलर गबेश्वर महतो ने अपनी प|ी, भाई, पुत्र और भतीजे के नाम से यह कार्ड बनाया था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच कराई। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद डीलर का लाइसेंस निलंबित करते हुए 1.96 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना सात दिनों में कोषागार में जमा करने को कहा गया है। ऐसा नहीं करने पर डीलर के खिलाफ प्राथमिकी भी होगी। बुढ़मू प्रखंड की चैनगढ़ा पंचायत के सालहन गांव के ग्रामीणों ने डीलर गबेश्वर महतो के खिलाफ शिकायत की थी कि पीले कार्ड पर 35 किलो अनाज देने की बजाय 25 किलो ही दिया जा रहा है। वहीं, विरोध करने पर राशन कार्ड रद्द भी करा दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Stt6rB , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder