Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

मांडर की रहने वाली महिला का शव नामकुम से बरामद

{content: नामकुम थाना क्षेत्र मे पिछले 14 दिसम्बर को मिली शव की पहचान मांडर थाना क्षेत्र के करगे निवासी सरिता देवी के रूप मे की गई है। 14 दिसम्बर को नामकुम थाना क्षेत्र के सपही नदी के पास एक महिला का शव बरामद किया गया था। बताया जाता है कि सरिता मूलरूप से चान्हो थाना क्षेत्र डहुटोली की रहने वाली थी।

करीब सात साल पहले उसका विवाह करगे निवासी संतोष उरांव के साथ हुआ था। लेकिन इसके बाद संतोष सरिता के साथ ही एक अन्य लड़की से भी शादी कर लिया था। और दोनों प|ी के साथ बरियातू,रांची मे रह कर दैनिक मजदूरी का काम करता था। इसी माह पहले सप्ताह मे वह दोनों प|ियों के साथ करगे स्थित अपने घर आया था। मांडर थाना प्रभारी सतीश कुमार गोराई ने बताया कि संतोष 13 दिसम्बर को दोनों प|ियों को लेकर वापस रांची चला गया था। इसके बाद से ही उसकी पहली प|ी सरिता गायब हो गई थी। जिसका शव 14 दिसम्बर को नामकुम थाना क्षेत्र के सपही नदी के पास से बरामद किया गया था। उधर रविवार को नामकुम पुलिस पूछताछ के लिए संतोष को अपने साथ ले गई है। एक दो दिन मे सरिता देवी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का दावा पुलिस कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - the body of a woman resident of mandar was recovered from namkum
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Stqxpo , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive