Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

खूंटी के अड़की में सोसोकुटी डैम पर्यटकों को कर रहा है आकर्षित

{content: नए साल के आगमन में महज एक दिन शेष रह गया है। लोग 2019 के स्वागत के लिए उत्सुक है। हर उम्र के लोग अपने अपने तरीके से नए साल मनाने की तैयारी में है। अड़की से महज 7 किलोमीटर दूर सोसोकुटी डैम जो सैलानियों की नजर से दूर है।

देख कर लगता है प्रकृति ने मानो इसे बड़ी फुर्सत से बनाया है। इस का प्राकृतिक सौंदर्य एवं नीले पानी तीन और से घिरे घने जंगल ऊंची पहाड़ियां के बीच बरबस ही अपनी ओर आकर्षित करता है। एक बार यहां आ जाने पर प्रकृति उसे बार बार बुलाएगी। ऊंची साल के पेड़ जंगली घनी झाड़ियां यहां का प्राकृतिक सौंदर्य बयां करता है।

कोलाहल से दूर यहां पहुंचने पर मन को असीम शांति मिलने का एहसास दिलाती है। अड़की से 7 किलोमीटर दूर खूंटी तमाड़ पथ पर सोसोकुट्टी मोड़ से डेढ़ किलोमीटर उत्तर की ओर सोसोकुट्टी गांव के पास यह डैम अवस्थित है। बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण सैलानियों की नजर से अछूता है। जिला प्रशासन और यहां के जनप्रतिनिधियों के सहयोग प्राप्त होने पर यह क्षेत्र का श्रेष्ठतम पिकनिक स्पॉट बन सकता है। फिलहाल स्थानीय क्षेत्र सिंदरी, तमाड़ कि लोग ही यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

पर्यटकों के लिए सिल्ली के कई पिकनिक स्पाॅट सजकर तैयार

सिल्ली | नए वर्ष पर पर्यटकों के लिए सिल्ली के कई पिकनिक स्पाॅट सजकर तैयार है। सिल्ली में जहां मुरी टुंगरी पार्क का रंगरोगन कर सजाया गया, पर्यटकों के बैठने की सीटों का मरम्मत किया गया। पर्यटकों को पार्क में लगे 12 विभिन्न किस्म के गुलाब फुल देखने मिलेंगे। वहीं रामडेरा सिल्ली स्थित हिरण पार्क में छोटे बड़े 16 हिरणों का झुंड देखने को मिलेंगे एवं आॅडियो विजुवल केंद्र रामडेरा सिल्ली में लोगों को पार्क में झुला, झरना समेत कला संस्कृति की झलकियां भी देखने को मिलेगी। आंबेडकर पार्क सिल्ली में प्राकृतिक दृश्य एवं बाबा आंबेडकर की प्रतिमा, झुला आदि का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। वही चांगड़ु स्थित ईको पार्क का भी आनंद ले सकते है। मारदु मुरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर दल बेड़ा मंदिर की कलाकृतियां एवं आदि भगवान भोले शंकर के दर्शन पूजा अर्चना कर सकते है।

पर्यटकों को आकर्षित कर रहा खलारी कोयलांचल के पिकनिक स्पॉट

खलारी | मिनी लंदन के नाम से विख्यात मैकलुस्कीगंज के विभिन्न पिकनिक स्पॉट नववर्ष के आगमन पर पर्यटकों के लिए तैयार है। खलारी स्थित दामोदर नदी, सपही नदी, जिकरा जलप्रपात, तीरू फॉल, बाला नदी सहित डेगाडेगी, जागृति विहार, चट्टी नदी, बॉबी गाॅर्डन गेस्ट हाउस, राणाज कंट्री कॉटेज गेस्ट हाउस एंड रेस्टारेंट, दुल्ली स्थित सर्वधर्म समभाव स्थल पर सैकड़ों की संख्या में पर्यटक और पिकनिक मनाने वाले पहुंचते हैं। खासकर एक जनवरी को इन स्थलों पर स्थानीय खलारी निवासी के अलावा रांची, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, चतरा सहित कोलकाता से पर्यटक भी पहुंचते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - sosocuti dam is attracting tourists to the peg straddle
Ranchi News - sosocuti dam is attracting tourists to the peg straddle
Ranchi News - sosocuti dam is attracting tourists to the peg straddle
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2AoiIKO , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive