Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

सेल्फी के चक्कर में डेंजर जोन तक नहीं जाएं

{content: दूरी : रांची से अनगड़ा-गेतलसूद होते हुए 41 किमी दूर है। सभी ओर से आने की सड़क अच्छी है। साफ-सफाई के मामले में तो हुंडरू फॉल पूरे झारखंड में अव्वल है। यहां 327 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।

डेंजर जोन: साहेब चिपुवा दह, भंडार दह, मनतू मारा, योगिया दह स्पॉट डेंजर जोन। यहां पर पानी की गहराई 40-45 फीट है।

सुरक्षा...डेंजर जोन वाली जगहों पर लाल झंडा व चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। यहां लाइफ गार्ड मुस्तैद हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को पुलिस भी तैनात की गई है।

जोन्हा फॉल : झरना के पास एकमात्र डेंजर जोन

दूरी : रांची-मुरी मार्ग पर अनगड़ा-अमरूद बागान होते हुए 37 किमी की दूरी। यहां सुविधाएं बढ़ाकर फॉल की सुदंरता बढ़ाई गई है। 144 फीट से पानी गिरता है।

सुविधा : शौचालय व पेयजल के लिए प्याऊ की व्यवस्था। चिल्ड्रेन पार्क भी। स्थानीय ग्रामीणों ने पार्किंग की व्यवस्था की हैं, जिसका शुल्क पूर्ववत हैं।

सुरक्षा : झरना के पास एकमात्र डेंजर जोन है। पुलिस और पर्यटक मित्र मौजूद रहते हैं। जगह जगह गाइड और गाेताखोर पर्यटकों की सुरक्षा में तैनात रहेंगे।

गेतलसूद डैम : भुसूर जंगल सेल्फी प्वाइंट

गेतलसूद डैम का इंटेक जंगल व स्पेलवे स्थित नवनिर्मित पुल पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। खतरनाक जोन नहीं होने के कारण परिवार सहित लोग रोज पिकनिक का आनंद लेने यहां पहुंच रहे हैं। अनगड़ा व सिकिदिरी पुलिस के द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। भुसूर जंगल सेल्फी प्वांइट बन गया है।

सीता फॉल : झरना के पास ही है खतरनाक जोन

दूरी : गौतमधारा से बाएं पांच किमी की दूरी पर है। यहां तक पहुंचने के लिए अच्छा रोड बना हुआ है। हालांकि इस फॉल को अभी विकसित किया जाना बचा है। यहां 170 फीट की ऊंचाई से पानी गिरता है।

सुविधा : यहां सिर्फ शौचालय व पेयजल की व्यवस्था है। पार्किंग की सुविधा नहीं है। सुनसान जंगल में जाने की मनाही है। कोई व्यू प्वाइंट नही है। झरना के पास डेंजर जोन है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - do not go to the danger zone in self affair
Ranchi News - do not go to the danger zone in self affair
Ranchi News - do not go to the danger zone in self affair
Ranchi News - do not go to the danger zone in self affair
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Ss1Cmh , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive