Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

इस्लाम नगर के विस्थापिताें का फिर होगा सत्यापन, तभी मिलेगा फ्लैट

{content: इस्लाम नगर से सात वर्ष पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान विस्थापित परिवारों का नए वर्ष में अपना फ्लैट होगा। कुल 444 विस्थापित परिवारों को आशियाना मिलेगा। लेकिन इसके लिए उन्हें फिर से विस्थापित होने का प्रमाण देना होगा। क्योंकि नगर निगम ने इस्लाम नगर से विस्थापित परिवारों का सत्यापन कराने का आदेश जारी कर दिया है। 2 जनवरी से 9 जनवरी के बीच विस्थापित परिवारों को अपने वार्ड कार्यालय में आकर अपने कागजात का सत्यापन कराना होगा। इस दौरान उन्हें अतिक्रमण हटाने के बाद नगर निगम की ओर से तैयार की गई विस्थापितों की सूची में नाम दर्ज होने का प्रमाण भी देना होगा। जिन लोगों का नाम इस सूची में नहीं होगा उन्हें इस्लाम नगर में फ्लैट नहीं मिलेगा।

देश में कहीं पक्का घर नहीं होने के शपथ पत्र के साथ अन्य कागजात देना होगा

इस्लाम नगर के विस्थापित परिवारों को सत्यापन के दौरान कई कागजात जमा करने होंगे। उन्हें देश में कहीं भी पक्का घर नहीं होने का शपथ पत्र भी देना होगा। इसके अलावा परिवार के मुखिया का फोटो, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र की कॉपी और बैंक अकाउंट पास बुक की फोटो कॉपी देनी होगी। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच वार्ड कार्यालय में कागजात जमा करना होगा और लोगों का सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित तिथि के अंदर जिस परिवार का सत्यापन नहीं होगा उसे फ्लैट नहीं मिलेगा। नगर निगम की सूची में लोगों का नाम है या नहीं, इसकी जानकारी निगम कार्यालय के प्रधानमंत्री आवास योजना कोषांग में भी देखा जा सकता है।

प्रमाण चाहिए...अतिक्रमण के बाद नगर निगम की बनाई लिस्ट में नाम दर्ज होने का देना होगा सभी 444 परिवारों को प्रमाण

इस्लाम नगर में फ्लैट के साथ-साथ तेजी से आधारभूत संरचना का भी िनर्माण किया जा रहा है।

राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगा फ्लैट : इस्लाम नगर के विस्थापितों को वर्ष 2019 में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर फ्लैट मिलेगा। फ्लैट का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 20 करोड़ रुपए की लागत से 444 फ्लैट और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है। यहां एक परिवार को 300 वर्गफुट का एक फ्लैट मिलेगा। इसमें एक बेड रूम, एक हॉल, किचन और लैट-बाथ सहित एक बालकनी होगा। मुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग को नवंबर से पहले फ्लैट निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है। ताकि एक ही दिन सभी परिवार को गृहप्रवेश कराया जा सके।

आदेश जारी...जिनका नाम विस्थापित लिस्ट में नहीं होगा उन्हें नहीं मिल पाएगा फ्लैट

एक ही दिन उजड़े थे 500 से अधिक परिवार इस्लाम नगर में पॉलीटेक्निक की जमीन पर अवैध रूप से 500 परिवार घर बनाकर रह रहे थे। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने एक ही दिन में सभी घरों को उजाड़ दिया। हालांकि अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस की गोली से 2 लोगों की मौत भी हो गई थी। इसके बाद पॉलीटेक्निक की जमीन से कब्जा हटा, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद सभी विस्थापितों को बसाने की भी योजना तैयार हुई। पिछले वर्ष सीएम के निर्देश के बाद विस्थापितों को फ्लैट बनाकर देने का फैसला हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - rehabilitation of islam cities will be verified again
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2SA4PQw , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive