Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

रातू में 8 लाख की अवैध लकड़ी का बोटा बरामद

{content: गुप्त सूचना पर रांची के डीएफओ सबा आलम अंसारी ने रविवार को रातू के परहेपाट में चार थानों की पुलिस व चार प्रखंड के रेंजरों व फॉरेस्टरो की टीम के साथ संयुक्त छापामारी की। छापामारी में पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को आठ लाख रुपए से अधिक की लकड़ी के बोटे हाथ लगे। बरामद बोटो में कटहल,सेमल,शाल,लिप्टस,गम्हार व सिरीश के लकड़ी थे।इसके अलावा पुलिस को एक पिकअप वैन (जेएच 01डीबी 7709) भी मिली जिसमें भी बोटे लदे थे।

पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार रांची के डीएफओ सबा आलम अंसारी पुलिस व वन विभाग के अधिकारियो के साथ जैसे ही परहेपाट गांव में छापामारी करने पहुंची।इसकी भनक इस धंधे में शामिल तहारत अंसारी,रज्जाक अंसारी,नसीम अंसारी उर्फ बिल्लु,वसीम अंसारी सभी परहेपाट व पंडरा रांची निवासी संजय कुमार को लग गई।पुलिस की छापामारी की सूचना पर सभी भागने में सफल रहे।लकड़ी के बोटे एक घर के बाहर झांडियो व पुआल में छिपाए मिले।

विभाग द्वारा लकड़ी के बोटों की सूची बनाकर सभी लकड़ियों को 20 ट्रैक्टर व पिकअप वैन में भरकर कांके भेजा गया। डीएफओ ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।छापामारी टीम में मांडर के रेंजर संजय कुमार, कांके के रेंजर चंद्रशेखर आजाद, अशोक कुमार,बुढ़मू के फॉरेस्टर अमर पासवान सहित वनरक्षी सहित रातू सहित कई थानो की पुलिस थी।समाचार लिखे जाने तक रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। उधर लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से लकड़ी की तसकरी की जाती रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2Amg9ZN , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive