Bu Blogda Ara

30 Aralık 2018 Pazar

दूसरा खेल महाकंुभ जनवरी से, इस बार 250 बच्चों को मौका

{content: झारखंड सरकार और सीसीएल के संयुक्त उपक्रम झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी (जेएसएसपीएस) खेल एकेडमी के लिए राज्य के 250 बच्चों का चयन करेगी। इनमें आधे का चयन खेल संघों से आैर बाकी राज्यभर के स्कूलों से किया जाएगा। इसको लेकर जेएसएसपीएस में दूसरे खेल महाकंुभ की तैयारी अंतिम चरण में है। महाकुंभ के जरिए ही बच्चों को एकेडमी के लिए चुना जाएगा। एक जनवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। स्कूल में बच्चों का ट्रायल आठ जनवरी से होगा। यह पहली बार होगा कि स्कूल के स्तर पर ही बच्चों को परखा जाएगा।

एक से रजिस्ट्रेशन आैर ट्रायल 8 जनवरी से

34 हजार स्कूल के बच्चे होंगे ट्रायल में शामिल

महाकुंभ में 34 हजार स्कूली बच्चों का ट्रायल लेने का लक्ष्य रखा गया है। बच्चों का ट्रायल उन्हीं के स्कूल में होगा। पांच टेस्ट से बच्चों को गुजरना पड़ेगा। हर जिला से लगभग 20 हजार बच्चों का चयन किया जाएगा। इसके बाद 50 हजार बच्चों से बेस्ट तीन हजार बच्चों का चयन किया जाएगा। फिर इन बच्चों का फाइनल सेलेक्शन रांची के खेल गांव अप्रैल या मई महीने में होगा। इनमें से लगभभग 125 बच्चों को एकेडमी के लिए रखा जाएगा।

बाकी, एकेडमी के लिए 50% खिलाड़ी खेल संघों से लिए जाएंगे

एकेडमी के लिए खेल संघों से तालमेल बैठाने को लेकर जेएसएसपीएस ने राज्य के हर खेल संघों से 20 राज्य स्तरीय या नेशनल लेवल के खिलाड़ियों का आवेदन ऑनलाइन लेगा। इन खेल संघों से कुल 125 खिलाड़ियों को खेल एकेडमी के लिए चयन किया जाएगा।

एकेडमी में छह खेल आैर जुड़ेंगे

हॉकी को छोड़ बैडमिंटन, टेबल-टेनिस, स्वीमिंग जूडो आैर जिम्नास्टिक को इसी सत्र में शामिल किया जाएगा। अभी एकेडमी में फुटबॉल, आर्चरी, एथलेटिक्स, साइकिलिंग, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग, बॉक्सिंग, शूटिंग खेल चल रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi News - second game mahakumbh from january this time 250 children chance
, title:Dainik Bhaskar, url: http://bit.ly/2AnueGh , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: http://bit.ly/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive