रांची. दो दिवसीय ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट का शुक्रवार को दूसरा और आखिरी दिन है। समिट का समापन शुक्रवार को 3:30 बजे खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में होगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। समारोह में पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। इससे पहले छह संगोष्ठियां होंगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विश्व बैंक और सहयोगी देश संगोष्ठी, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक खाद्य प्रसंस्करण और फीड व चारा संगोष्ठी, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कृषि स्टार्टअप और एंटरप्रन्योर संगोष्ठी होगी।
- किसानों को ब्याजमुक्त कृषि लोन मिलेगा। जो किसान एक साल के भीतर लोन चुका देंगे, उनका ब्याज सरकार भरेगी।
- मई 2019 से खेती के लिए अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। किसानों को छह घंटे बिजली मिलेगी।
- आम उपभोक्ता, उद्योग और किसानों के लिए अलग-अलग फीडर से बिजली मिलेगी।
- किसानों की फसल बीमा योजना का अगले साल का प्रीमियम भी राज्य सरकार देगी।
- अगस्त 2019 तक गांवों में भी सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
- अगले साल भी 100 किसानों को इजरायल भेजा जाएगा। इनमें 50 महिला किसान होंगी।
- 28 लाख किसानों को मुफ्त में मोबाइल दिए जाएंगे।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2E5dO94 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder