{content: रांची | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत भुवनेश्वर, कोणार्क और पुरी गए सिमडेगा के कोलेबिरा निवासी फिरु महतो की मौत हो गई। वे 72 साल के थे। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके निधन पर शोक जताते हुए सीएम अनुदान कोष से उनके परिजनों को एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे। रांची से सोमवार को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा के 800 बुजुर्ग तीर्थ स्पेशल ट्रेन से भुवनेश्वर, कोणार्क और पुरी यात्रा पर रवाना हुए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2Dl7U38 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder