{content:
मेकॉन कम्यूनिटी हॉल में गुरुवार को इंटर स्कूल आईटी क्विज कंपीटिशन हुअा। इसमें रांची के 16 स्कूल की 47 टीमों ने पार्टिसिपेट किया। इसमें स्टूडेंट्स को कई राउंड से गुजरना पड़ा। इसका आयोजन कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, रांची चैप्टर की ओर से किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सेंटर फोर इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, सेल रांची काजल दास, जीएम मेकॉन संजीव कुमार, एस मित्रा, ए भट्टाचार्या, कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया के रीजनल वाइस प्रेसिडेंट हरि शंकर मिश्रा, चेयरमैन असित प्रसाद, सेक्रेटरी नीलेश सिन्हा, दीपन दास, रूपम, विकास कुमार, पीके दूबे, विनय प्रसाद आदि मौजूद रहे। एंकर के रूप में सृष्टि तोमर और क्विज मास्टर की भूमिका एमटी पांडियन ने निभाई। कार्यक्रम के अंत में विजेता स्कूल और स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विभिन्न स्कूलों के टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
पहले रिटेन, फिर 8 राउंड से गुजरे टीम मेंबर्स
इंटर स्कूल आईटी क्विज कंपीटिशन कंप्यूटर और आईटी पर आधारित था। पहले लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद 6 टीम को सेलेक्ट किया गया, जो क्विज के अगले भाग में गए। इसमें टीमों को 8 अलग-अलग राउंड ट्रीविया, बज्ज वर्ड्स, मल्टीपल च्वॉइस जेनरल, एमसीक्यू लैंग्वेज, विजुअल जेनरल, विजुअल कनेक्ट, बजर राउंड और रेपिड फायर राउंड से गुजरना पड़ा।
ये बने विनर : क्विज में सबसे ज्यादा सही जवाब देते हुए ब्रिजफोर्ड स्कूल के विनायक, नीरज एवं ऐश्वर्य राज विनर बने। वहीं फर्स्ट रनरअप डीएवी बरियातू के कमलराज और अमित आनंद, सेकेंड रनरअप संत थॉमस के ओमराज और सुमन डे रहे। अॉक्सफोर्ड स्कूल के हिमांशु रंजन, हर्ष कुमार, डीएवी कपिलदेव के प्रतीक शौर्या, शिवम झा, डीपीएस के अर्नव कुमार और अभय झा फाइनलिस्ट रहे।
इन स्कूलों ने लिया भाग : डीएवी बरियातू, ऑक्सफोर्ड, संत थॉमस, जेवीएम, डीएवी कपिलदेव, केरालि, कैंब्रियन, ब्रिजफोर्ड स्कूल, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल, डीएवी गांधी नगर, एसबीएमएसएस स्कूल, सरला बिरला स्कूल, डीपीएस, लाला लाजपत राय स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल रांची।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FNAgF7 , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder