{content: रांची | इस बार 1 दिसंबर को ऑड्रे हाउस में आयोजित होने वाले सनि परब में एक पारिवारिक हास्य नाटक का मंचन किया जाएगा। इस नाटक का नाम है \"अपनी डफली अपना राग\'। पहली बार रांची में इस नाटक का मंचन होने जा रहा है। नाटक का विषय राष्ट्रीय एकता के संदेश पर आधारित है। रांची के ही सूरज कपूर ने नाटक लिखा है और अशोक गौड़ इसका निर्देशन कर रहे हैं। मंच पर आरयू के सुशील अंकन, सरोज झा, राजश्री जयंती, सुकुमार मुखर्जी, कुलदीप सिंह और विनय कुमार का अभिनय देखने को मिलेगा। ज्यादातर कलाकार संस्कार भारती के हैं। ये सभी करीब एक सप्ताह से इस नाटक के लिए रिहर्सल कर रहे हैं। शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। यहां विजिटर्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2FRNvon , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder