Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

पेट्रोल पंप, जेवर दुकान, एटीएम बैंक पर पुलिस रखेगी कड़ी नजर

{content: रांची | शहर में हाल के दिनों में पेट्रोल पंपों में हुई लूट और दीपावली-छठ के मुद्देनजर सिटी एसपी ने सभी पीसीआर, टाइगर मोबाइल और माइक गाड़ी को ज्वेलरी शॉप, एटीएम और बैंकों में विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। सभी गश्ती दल अपनी गाड़ी में ड्यूटी रजिस्टर के अलावे एक अतिरिक्त रजिस्टर रखेंगे। इसमें बैंकों के नाम और स्थान, उनका बेसिक फोन नंबर, मैनेजर का मोबाइल नंबर दर्ज करेंगे। नियमित रूप से बैंकों में जाकर जांच करेंगे और वहां रखे रजिस्टर में अपनी हाजिरी बनाएंगे। दिन के साथ रात में भी एटीएम जांच करेंगे। संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेटा को सूचना देंगे। ज्वेलरी दुकानदार को भी सभी अपना मोबाइल नंबर देकर रखेंगे। यह भी निर्देश जारी हुआ है कि भीड़ भाड़ को देखते हुए संदिग्ध लोगों की जांच करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2AGhGKM , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive