Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

झारखंड लिटररी मीट 8 से, बच्चों के फेवरेट रस्किन बॉन्ड करेंगे शिरकत

{content: झारखंड लिटररी मीट (जेएलएम) का आयोजन 8 व 9 दिसंबर, 2018 को रांची के ऑड्रे हाउस में होने जा रहा है। वर्ष 2017 में टाटा स्टील द्वारा शुरू किए गए लिटररी मीट का इस साल सेकेंड एडिशन है। इस बार जेएलएम में बच्चों के फेवरेट स्टोरी राइटर रस्किन बॉन्ड भी शिरकत करेंगे। 8 दिसंबर को सुबह 11 बजे उद्घाटन होगा जिसमें रस्किन बॉन्ड और उदय प्रकाश उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12.30 बजे से अनुकूल और जूस जैसी शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। दोपहर 3 बजे से \"क्या सोशल मीडिया हिंदी व उर्दू साहित्य को बढ़ावा और पहुंच दे रही है\' विषय पर चर्चा होगी। शाम 5 बजे से रस्किन बॉन्ड की किताबों व कहानियों पर बनी फिल्मों (जुनून से लेकर सात खून माफ तक) पर बातें होंगी। फिर शाम 6 बजे से म्यूजिकल नाइट शुरू होगा। पहली शाम एसडी बर्मन की संगीत के नाम होगी। शाम 7.30 बजे से फेमस सिंगर रेखा भारद्वाज की आवाज का जादू बिखरेगा।

जेएलएम के दूसरे दिन, 9 दिसंबर को मलय रॉय व अब्दुल्ला खान अपने पहले नॉवेल्स के बारे में बात करेंगे। दोपहर 12.15 बजे से रस्किन बॉन्ड बच्चों के लिए लिखने के अपने जुनून के बारे में बात करेंगे। दोपहर 2 बजे से दो शॉर्ट फिल्मों माया और स्कूल बैग की स्क्रीनिंग होगी। एक शाम कविता के नाम, ये कौन चित्रकार है और अंत में शाम 6.30 बजे से अख्तरी जैसे इवेंट्स होंगे। इस संबंध में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें टाटा स्टील कॉर्पोरेट सर्विसेस के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, फेस्टिवल डायरेक्टर मालविका बनर्जी उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2rejGnG , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive