Bu Blogda Ara

29 Kasım 2018 Perşembe

वर्ष 2030 तक देश में 10,000 और झारखंड में खुलेंगे 590 सीएनजी पंप

{content: सरकार देशभर में सीएनजी पंप के लिए करीब 10 हजार नए लाइसेंस देने जा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार,2030 तक भारत में 10,000 नए सीएनजी स्टेशन खोले जाने हैं। नेशनल हाइवे और प्रमुख राज मार्गों पर झारखंड में पहले चरण में 590 सीएनजी पंप खोले जाने हैं। सीएनजी पंप खोलने के लिए भारतीय नागरिकता जरूरी है। आवेदन के लिए 21 से 55 साल के बीच उम्र होनी चाहिए और कम से कम 10वीं की डिग्री होनी जरूरी है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, सीएनजी पंप खोलने के लिए 1000 वर्गमीटर से 4000 वर्गमीटर का प्लाॅट होना जरूरी है और प्लॉट का फ्रंट 36 मीटर का होना चाहिए। अपनी जमीन न होने पर जमीन मालिक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा। परिवार के किसी सदस्‍य की जमीन लेकर भी सीएनजी पंप के लिए आवेदन किया जा सकता है। तेल कंपनियां झारखंड के कोर्डीनेटर श्यामल देबनाथ ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की खुदरा बिक्री क्रमश: 8 व 4%की दर से बढ़ रही है। पीएनजी व सीएनजी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2reoARI , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive