{content:
झारखंड में कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश के लिए छह देश- इजराइल, चीन, फिलिपींस, ट्यूनीशिया, मोरक्को और मंगोलिया तैयार हैं। कोका कोला, अमूल व पतंजलि समेत 100 से अधिक कंपनियां भी निवेश करना चाहती हैं। खेलगांव में गुरुवार को शुरू हुए दो दिवसीय ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट में इन देशों व कंपनियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने यह प्रस्ताव रखा। समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और मुख्यमंत्री ने 271 करोड़ रुपए के 50 प्रोजेक्ट की नींव रखी। उद्घाटन सत्र के बाद सीएम ने बिजनेस टू गवर्नमेंट (बी2जी) मीटिंग की। इसमें छह देशों सहित भारतीय जैन संगठन, प्रदान, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सुरेंद्र माखीजा जैन इरीगेशन जलगांव, एआईसीएल, जलान फूड के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि वे झारखंड में कृषि और फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।
एंबेसी ऑफ इजराइल की चार्ज दी अफेयर्स माया कदोश ने कहा कि कृषि व जल प्रबंधन क्षेत्र में झारखंड के साथ मिलकर काम करेंगे। वहीं मंगोलिया के राजदूत गोंचिंग गैनबोल्ड बोले-हम झारखंड से हाथ मिलाकर आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। चीन के कृषि मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सोंग जुगुओ ने फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई। वहीं एंबेसी ऑफ फिलिपींस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अरविन आरडी लियोन ने कहा कि उनका देश कोकोनट, केला, कॉफी और चाकलेट क्षेत्र में निवेश करेगा। एंबेसी ऑफ ट्यूनीशिया के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन बाउजडारिया जमेल ने मछली उत्पादन में निवेश की इच्छा जताई।
सीएम ने मंच पर गिरा रैपर उठाकर देश-दुनिया को दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश
कोका कोला के वीपी इश्तियाक बोले, मैं रांची का, सीएम बोले- तो झारखंड का कर्ज उतारिए
कोका कोला के वाइस प्रेसीडेंट इश्तियाक अमजद ने कहा- मैं रांची का हूं। यहीं पला-बढ़ा और पढ़ाई हुई। इसलिए रांची से व्यक्तिगत लगाव है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा-तो झारखंड की धरती का कर्ज उतारिए। इश्तियाक अमजद बोले- कोका कोला झारखंड में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाना चाहता है। कोका कोला भारत समेत कई देशों में फल, सब्जी और डेयरी क्षेत्र में काम कर रही है। 2022 तक 1000 करोड़ निवेश का लक्ष्य है। कंपनी 95% फल हिंदुस्तान से खरीदती है। अब 100% फल भारत से ही खरीदा जाएगा।
समिट का समापन आज, बाबा रामदेव आएंगे
समिट का समापन शुक्रवार को 3:30 बजे खेलगांव के टाना भगत स्टेडियम में होगा। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी। समारोह में पतंजलि के संस्थापक बाबा रामदेव भी शामिल होंगे। इससे पहले छह संगोष्ठियां होंगी। सुबह 10 से 11 बजे तक विश्व बैंक और सहयोगी देश संगोष्ठी, सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक खाद्य प्रसंस्करण और फीड व चारा संगोष्ठी, दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक कृषि स्टार्टअप और एंटरप्रन्योर संगोष्ठी होगी।
सीएम की प्रमुख घोषणाएं
किसानों को एक साल का ब्याज मुक्त लोन
किसानों को ब्याजमुक्त कृषि लोन मिलेगा। जो किसान एक साल के भीतर लोन चुका देंगे, उनका ब्याज सरकार भरेगी।
मई 2019 से खेती के लिए अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। किसानों को छह घंटे बिजली मिलेगी।
आम उपभोक्ता, उद्योग और किसानों के लिए अलग-अलग फीडर से बिजली मिलेगी।
किसानों की फसल बीमा योजना का अगले साल का प्रीमियम भी राज्य सरकार देगी।
अगस्त 2019 तक गांवों में भी सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
अगले साल भी 100 किसानों को इजरायल भेजा जाएगा। इनमें 50 महिला किसान होंगी।
28 लाख किसानों को मुफ्त में मोबाइल दिए जाएंगे।
सरकार देगी अगले साल का फसल बीमा प्रीमियम
किसानों को ब्याजमुक्त कृषि लोन मिलेगा। जो किसान एक साल के भीतर लोन चुका देंगे, उनका ब्याज सरकार भरेगी।
मई 2019 से खेती के लिए अलग फीडर से बिजली की आपूर्ति की जाएगी। किसानों को छह घंटे बिजली मिलेगी।
आम उपभोक्ता, उद्योग और किसानों के लिए अलग-अलग फीडर से बिजली मिलेगी।
किसानों की फसल बीमा योजना का अगले साल का प्रीमियम भी राज्य सरकार देगी।
अगस्त 2019 तक गांवों में भी सप्ताह में सातों दिन 24 घंटे बिजली दी जाएगी।
अगले साल भी 100 किसानों को इजरायल भेजा जाएगा। इनमें 50 महिला किसान होंगी।
28 लाख किसानों को मुफ्त में मोबाइल दिए जाएंगे।
ग्लोबल एग्रीकल्चर एंड फूड समिट पर विशेष कवरेज : पेज 12
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2rcJgtt , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder