Bu Blogda Ara

20 Kasım 2018 Salı

हत्या के मामले में जिप सदस्य शैलेंद्र और शूटर गिरफ्तार

{content:

पलामू. शहर थाना पुलिस ने नावाटोली निवासी सुधीर कुमार रोशन की हत्या के आरोप में जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी उर्फ शैलू के साथ शूटर जितेंद्र कुमार सिंह को जेल भेज दिया है। एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी शाखा एवं गुप्त सूचना के आधार पर जितेंद्र कुमार सिंह को देसी पिस्तौल और एक गोली के साथ गिरफ्तार किया।


  1. एसपी ने बताया कि जितेंद्र ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में कहा कि उसने नावाटोली निवासी सुधीर की हत्या 26 अक्टूबर को जिप सदस्य शैलेंद्र कुमार चंद्रवंशी के कहने पर की है। इसके लिए जिप सदस्य ने उसको पचास हजार रुपए देने का प्रलोभन दिया था। उसने कहा था कि डीआरडीए में अनुबंध पर कार्यरत सुधीर को रास्ते से हटा दो, जो होगा, हम देख लेंगे। इसके बाद उसने अपने साथी आशीष कुमार उर्फ नमी के साथ मिल कर घटना को अंजाम दिया।


  2. एसपी ने बताया कि घटना के दिन आशीष बाइक चला रहा था। जबकि जितेंद्र ने सुधीर काे गाेली मारी। इसके बाद जितेंद्र गोली मार कर सर्वोदय स्कूल होते हुए नदी किनारे के रास्ते चैनपुर सेमरटांड़ भाग गया। एसपी ने बताया की जितेंद्र डीसी आवास के सामने फुटपाथ व्यवसायी आयुष उर्फ शशि की हत्या में भी शामिल था। उसने अपने स्कूल के सहपाठी चंदन कुमार के कहने पर आयुष की हत्या की थी क्योंकि चंदन की बहन को स्कूल आने जाने के क्रम में आयुष छेड़ता था। इसके लिए चंदन ने उसे दस हजार रुपए दिए थे। उन्होंने बताया कि जितेंद्र पूर्व में भी लूट एवं अपहरण के मामले में जेल जा चुका है।

  3. एसपी ने कहा कि मृतक के पिता चितबहाल राम के लिखित एवं फर्दबयान के आधार पर शहर थाना में कृष्णा राम चंद्रवंशी, हंसा कुमारी, नेहा कुमारी, शैलेंद्र कुमार उर्फ शैलू एवं निशा देवी पर मामला दर्ज किया गया था। इसमें जिप सदस्य को पूर्व में पूछताछ के लिए पकड़ा गया था लेकिन साक्ष्य के अभाव में उन्हें छोड़ दिया गया था। पुलिस अन्य नामजद अारोपी की घटना में संलिप्तता के अाधार पर जांच कर कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि शैलू की साली के साथ अपराधी का नजदीकी संबंध है।



    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
      26 अक्टूबर को सुधीर कुमार रोशन की हत्या गोली मारकर की गई थी।
      , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2QbXo4a , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive