रांची. दीवाली में मिलावटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने गुरुवार से कार्रवाई शुरू कर दी। इसके तहत एसडीओ गरिमा सिंह ने शहर के कई प्रतिष्ठित दुकानों में मिठाई का सैंपल जब्त किया। एसडीओ ने कहा कि फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई हो रही है। जब्त सैंपल को नामकुम स्थित फूड लेब्रोटरी भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित दुकानों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दीपावली में अक्सर मिलावटी मिठाई की शिकायत सामने आती रहती है, इसलिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
चार सैंपल के रिपोर्ट सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं
एसडीओ ने विभिन्न दुकानों व होटलों से दाल, तेल व फूड सैंपल जब्त किया था। अब तक 18 सैंपल में से पांच का रिपोर्ट लेबोरेटरी से आ चुका है। जिसमें एक सैंपल सही, लेकिन चार सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं। जिन संस्थानों के सैंपल सब-स्टैंडर्ड पाए गए हैं, उनको नोटिस देकर 20 दिनों में जवाब देने को कहा गया है।
किचन भी साफ रखने का दिया गया है निर्देश
दुर्गा पूजा के दौरान एक होटल में छापामारी करने के दौरान एसडीओ ने किचन में गंदगी पाई थी। इसके बाद उन्होंने शहर के हाेटल संचालक को नोटिस जारी कर 20 दिनों में किचन को साफ रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले होटल संचालक औचक निरीक्षण के दौरान पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2PxPDVT , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Dainik Bhaskar) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder