Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

रांची |आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा

{content: रांची |आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि गांवों के गरीब और वंचित के जज्बात से सिस्टम खेल रहा है। सरकार के नियंत्रण से ये सिस्टम बाहर है। वे जहां जा रहे हैं वंचित लोगों की एक ही आवाज सुनाई पड़ रही है पेंशन, राशन और आवास नहीं मिलता। स्कूल भवन तो है, लेकिन टीचर नहीं अस्पताल है, तो डॉक्टर दवा नहीं। इसके उपर गांव और पंचायत की बात सुनी नहीं जाती। मानो लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव हिला कर रख दी गई है। स्वराज स्वाभिमान यात्रा में गुरुवार को इचागढ़ पहुंचे महतो ने उपरोक्त बातें कहीं।

कुराली में शहीद अजीत महतो को श्रद्धांजलि देते हुए महतो ने पद यात्रा शुरू की और देर शाम तक उन्होंने खूंटी, चौका मोड़, पालगम, मतकमडीह, बांती, धतकीडीह, चिलगू, हाड़डीह में चौपाल लगाकर लोगों से सीधी बात की। उन्होंने कहा कि वे सरकार बनाने या बचाने के लिए गांव-गांव नहीं निकले हैं और ना ही इस काम के लिए मीलों पैदल चल रहे हैं, उनका मकसद झारखंड विचारों को स्थापित करते हुए आम लोगों का स्वाभिमान जगाना है। उन्होंने कहा कि आजसू हमेशा जनमुद्दों पर संघर्ष करती रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2EWJn5Y , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive