{content: रांची| मारुति के अधिकृत विक्रेता प्रेमसंस मोटर ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ ईस्ट-2 रीजन में सबसे ज्यादा नई कार सेल, हाइएस्ट एक्सचेंज, हाइएस्ट प्रीओन्ड कार सेल व एमजीए सेल दर्ज की है। प्रेमसंस सीएमडी पुनीत पोद्दार ने कहा कि पिछले माह अक्टूबर में प्रेमसंस ने 1600 (एरिना रिटेल से 1200 व नेक्सा से 400) नई गाड़ियां बेचीं, जो कीर्तिमान है। एक्सचेंज 300 गाड़ियों की हुई, पीओसी सेल्स 201 और एमजीए(मारुति जेन्वीन एसेसरीज)2.10 करोड़ सेल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय गाहक देवो भव: सिद्धांत को देते हुए कहा कि प्रेमसंस अपना रिकॉर्ड तोड़ ही रिकॉर्ड्स बनाता है। प्रेमसंस के शोरूम में दूर-दराज से लोग खरीदारी के लिए आते हैं। गाड़ियों में सभी ऑफर्स भी चल रहे हैं। उक्त उपलब्धि पर केक काटे गए। मौके पर डायरेक्टर पंकज पोद्दार, अवध पोद्दार, ग्राहक व प्रेमसंस टीम मौजूद थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JvDeMH , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder