Bu Blogda Ara

1 Kasım 2018 Perşembe

बिना एनओसी दौड़ रहे थे ट्रक वन विभाग ने रास्ते में गड्ढा किया

{content: रामगढ़-रांची रोड पर वन विभाग द्वारा सड़क के बीचोंबीच खोदा गया गड्‌ढा।

भास्कर न्यूज|रामगढ़

कुजू प्रक्षेत्र के रांची रोड रउता में वन विभाग की भूमि पर बिना एनओसी एक दर्जन फैक्ट्रियों के ट्रक चल रहे थे। वन विभाग ने इस रास्ते में गड्‌ढे खोद दिए। इससे 48 घंटों से 30 से अधिक ट्रक जंगल में फंसे हैं। 12 फैक्ट्रियों की ट्रांसपोर्टिंग बंद हो गई है। डीएफओ विजय शंकर दूबे ने कहा है कि पहले एनओसी लो, फिर गाड़ी चलाने की अनुमति मिलेगी।

फैक्ट्री संचालकों ने गुरुवार को बैठक कर डीएफओ को रास्ता खोलने का आवेदन दिया है। डीएफओ ने कहा कि एनओसी लिए बगैर ये लोग अनाधिकृत रूप से वन भूमि का इस्तेमाल कर रहे थे। वाहनों की आवाजाही से जंगल और पर्यावरण को नुकसान हो रहा था। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ranchi - the truck forest department crashed on the way without running the noc
, title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JAWEQE , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }

0 yorum:

Yorum Gönder

Popüler Yayınlar

Labels

Blog Archive