{content:
रांची | संत जॉन्स स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 145वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी स्टूडेंट्स ने दौड़ लगाई और भारत माता की जय के नारे लगाए। साथ ही भ्रष्टाचार मिटाओ देश बचाओ विषय पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता में भाग लिए। स्कूल के प्रिंसिपल फादर एंथोनी एक्का ने सरदार पटेल की जीवनी से प्रेरणा लेने और राष्ट्रीय एकता के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हम सभी समाज में एकजुट रहकर ही समाज को प्रगति पथ पर अग्रसर कर सकते हैं। इस मौके पर स्टूडेंट्स और स्कूल के सभी स्टाफ मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today , title:Dainik Bhaskar, url: https://ift.tt/2JvGAzi , author: ns.support@dainikbhaskar.com (Bhaskar News Network) , feed_url: https://ift.tt/1PKwoAf, }
0 yorum:
Yorum Gönder